कुमारखंड: राजकीय डिग्री कॉलेज,कुमारखंड का शुभारंभ,
पठन पठान की शुरुआत कर दी गई,
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड के राजकीय डिग्री कॉलेज की शुरुआत एक जुलाई से शुरु हो गई है। प्रखंड वासियों की लंबे समय से चली आ रही उच्च शिक्षा की मांग बुधवार को पूरी हो गई। राजकीय डिग्री कॉलेज, कुमारखंड का विधिवत शुभारंभ होने के साथ ही नए शैक्षणिक सत्र और सीबीसीएस (चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम) के तहत पठन-पाठन की शुरुआत शुरू हो गई।