बसना: पलसापाली बैरियर के पास 7 किलो गांजा के साथ पदमपुर उड़ीसा के एक व्यक्ति को बसना पुलिस ने किया गिरफ्तार
पलसापाली बैरियर के पास 7 किलो गांजा के साथ पदमपुर उड़ीसा के एक व्यक्ति को बसना पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए 20 ख नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है । आरोपी अनिल सुना के द्वारा जुपिटर स्कूटी में 7 किलो गांजा लेकर उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा था , बसना पुलिस ने पलसापाली बैरियर के पास स्कूटी सवार को रोक कर तलाशी लेने पर 7 किलो गांजा जप्त किया है ।