देहरादून में सड़क पर खुलेआम शर्मनाक हरकत, नशे में धुत होकर बीच सड़क कार रोककर पेशाब करता दिखा व्यक्ति
देहरादून: शहर के GMS रोड पर Aura Kitchen के सामने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में एक व्यक्ति सड़क के बीच कार खड़ी कर पेशाब करता हुआ नजर आ रहा है।
वीडियो बनाने वाले व्यक्ति के मुताबिक, संबंधित व्यक्ति नशे की हालत में दिखाई दे रहा था। कार का नंबर नैनीताल (UK-04) सीरीज का बताया जा रहा है।
सड़क के बीच कार खड़ी कर इस तरह की हरकत किए जाने से यातायात व्यवस्था और सड़क पर गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। सार्वजनिक स्थान पर हुई इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस से मामले का संज्ञान लेकर वाहन और संबंधित व्यक्ति की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की जा रही है।
नोट: वीडियो में दिखाई दे रही घटना की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। व्यक्ति के नशे में होने संबंधी दावा भी वीड�