दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के विरोध को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी प्रदर्शन का आह्वान किया गया है। प्रदर्शनकारियों की ओर से उनके इस्तीफे की मांग उठाई जा रही है। प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। आप नेताओं ने इसे शांतिपूर्ण प्रदर्शन बताते हुए पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
पुलिस की ओर से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दिए जाने की बात सामने आई है। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी वहां पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत बैरिकेडिंग और अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है।
वहीं, एसआईआर के विरोध में मुंबई में भी प्रदर्शन की तैयारी की गई है।
#Breking #News #india #trending #viral
Rajasthan, India | Oct 2, 2026