हरिद्वार: जिला कारागार में धूमधाम से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस, कैदियों ने प्रस्तुत किए उत्तराखंडी सांस्कृतिक कार्यक्रम
रोशनाबाद स्थित जिला कारागार में भी उत्तराखंड राज्य का 25 वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कैदियों ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं पर आधारित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में पारंपरिक लोक गीत, नृत्य और कविता पाठ के माध्यम से कैदियों ने राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत कर दिया।