सांगोद: कनवास में आयोजित रामनवमी मेले के दौरान मौसम ने बदला मिजाज, मेला स्थल पर मची अफरा-तफरी
Sangod, Kota | Apr 3, 2026 कनवास कस्बे में गुरुवार देर रात मौसम के बदले मिजाज ने रामनवमी मेले के रंग में भंग डाल दिया। करीब 11 बजे आए तेज आंधी-तूफान और धूल भरी हवाओं के कारण मेला स्थल पर अफरा-तफरी मच गई, जिससे आयोजकों और श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ा। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई थी। बृज की होली, महाबली हनुमान, मयूर नृत्य और शिव विवाह जैसे मनमोहक आयोजनों