महसी: खैरा बाजार-कुदई मार्ग पर 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, दो साथी फरार
बौंडी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी एवं हिस्ट्रीशीटर अपराधी असलम घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए स्वाट टीम और बौंडी पुलिस को सक्रिय किया गया था।