हरसूद: चारखेड़ा स्थित देवझीरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे
Harsud, Khandwa | Apr 17, 2026 ग्राम चारखेड़ा में मनरंग स्वामी आश्रम पर स्थित देझीरी पर बैशाख की अमावस्या पर स्नान करने के लिए शुक्रवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। देवझीरी पर स्नान करने का सिलसिला शुक्रवार सुबह 5 बजे से प्रारंभ हो गया था जो दोपहर 12 बजे तक भी जारी रहा। श्रद्धालुओं ने देवझीरी पर स्नान कर सिंगाजी महाराज के गुरु मनरंग स्वामी की चरण पादुका के दर्शन किए।