जगदलपुर: 6 मार्च को जगदलपुर से आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या के लिए होगी रवाना, शनिवार से प्रारंभ होगा टिकट रिजर्वेशन
6 मार्च को जगदलपुर से अयोध्या के लिए ट्रेन चलेगी। इस ट्रेन का परिचालन अयोध्या स्थित रामलला के श्रद्धालुओं को दर्शन करने हेतु किया जा रहा है। 6 मार्च को रात्रि 10:30 बजे जगदलपुर से प्रारंभ होकर यह ट्रेन अयोध्या सुबह 8 बजे पहुंचेगी, 9 मार्च को अयोध्या से रवाना होकर 11 मार्च को सुबह 3:50 को जगदलपुर पहुंचेगी।