धनौरा: गजरौला हाईवे पर टीटी फैक्ट्री के सामने तेज रफ्तार पिकअप की ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुई टक्कर, तीन लोग हुए घायल
गजरौला हाईवे स्थित टीटी फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार पिकअप ट्रैक्टर ट्राली से टकराई तीन घायल, गुरुवार को 10:00 बजे पिकअप सवार इंद्रजीत, विकास पिकअप लेकर मुरादाबाद से मेरठ की तरफ जा रहे थे, हाईवे पर स्थित टीटी फैक्ट्री के पास ट्रैक्टर ट्राली खड़ी हुई थी। पिकअप ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई, जिसमें इंद्रजीत, विकास वह ट्रैक्टर पर सवार बृजपाल घायल हो गया।