धनौरा: क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाला, गजरौला थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता का कहना है कि 22 जून 2022 को उसका निकाह हुआ था। मायके वालों ने हैसियत के हिसाब से दान दहेज देकर निकाह किया। मगर, ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज मांगने लगे। दो लाख रुपये नकद और एक कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।