श्री हनुमंत हायर सेकेंडरी स्कूल (हिंदी व इंग्लिश मीडियम) में मंगलवार सुबह वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, वहीं बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।