नौगढ़: पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान ने रिठीया नौगढ़ के माध्यमिक विद्यालय में किया पौधरोपण, आम के पौधों का किया वितरण
सोमवार दोपहर 02 बजे को नौगढ़ क्षेत्र में पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान ने लालतापुर, पीएचसी नौगढ़ और माध्यमिक विद्यालय रिठिया में पौधरोपण किया। इस दौरान 'आम भंडार' कार्यक्रम में आम के पौधों का वितरण किया गया। पूर्व विधायक ने स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और वृक्षों के महत्व के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।