महसी: लोधनपुरवा गांव के पास नकली नोटों के साथ चार लोग गिरफ्तार, नोट छापने वाला प्रिंटर भी बरामद
थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि सलीम उर्फ सूरज पुत्र अय्यूब निवासी जयपुरा, गुरुचरन सिंह उर्फ विजय पुत्र शर्मा सिंह निवासी दलराज पुर जनपद लखीमपुर खीरी तथा मोतीपुर थाना क्षेत्र के जगतापुर गुलहरिया गांव निवासी हरिराम पुत्र बाके लाल, अर्जुन पुत्र हरिराम को वरिष्ठ उप निरीक्षक हरिद्वार तिवारी,कांस्टेबल जगदीश कुमार,मित्रपाल सिंह, नियाज़ अहमद, गौरव कुमार ने दबोचा।