शिकोहाबाद: मक्खनपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत आयोजित हुई संगोष्ठी
मक्खनपुर नगर पंचायत मक्खनपुर में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत शिकोहाबाद विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीरेंद्र अग्रवाल ने बाबा साहेब के आदर्शों और उनके विचारों को जीवन में अपनाने पर विशेष जोर दिया। संगोष्ठी की अध्यक्षता डॉ. सतीश दिवाकर ने की।