धनौरा: गजरौला सीएचसी में एनएचएम कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार, मरीजों को हुई खासी परेशानियां
प्रदेश आह्वान पर पूरे उत्तर प्रदेश में एनएचएम कर्मचारियों के दो महीने से रुके मानदेय को लेकर पिछले कुछ दिनों से काला फीता बांधकर चल रही हड़ताल ने आज कार्य बहिष्कार का रूप ले लिया है जनपद अमरोहा में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सभी एनएचएम कर्मचारियों ने सुबह से ही दरी बिछाकर शांतिपूर्वक कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया जिससे मरीजो को खासी परेशानी।