कांके: धुर्वा चेक पोस्ट के पास विशाल पेड़ गिरा, आवागमन हुआ बाधित
Kanke, Ranchi | Jul 5, 2026 धुर्वा चेक पोस्ट के पास रविवार दोपहर करीब 12 बजे विशाल पेड़ गिर गया जिससे आवागमन बाधित हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार हो रही बारिश के कारण पेड़ की जड़ें कमजोर हो गई थीं, जिसके चलते वह अचानक सड़क पर गिर पड़ा। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।