ऊंचाहार: कोटिया चित्रा गांव स्थित मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, चोरी हुआ सामान भी बरामद
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के कोटिया चित्रा गाँव निवासी दयाराम गुप्ता के दरवाजे स्थित मंदिर में बीती 29 मार्च को घण्टा समेत अन्य पूजा का सामान चोरी कर ले जाया गया था,पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी सुजीत कुमार निवासी कोटिया चित्रा को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है।सामान बरामद हुआ है।