बेल्थरा रोड: विश्व योग दिवस पर संघ ने बेल्थरारोड नगर के प्रभात शाखा में योग शिविर लगाया, बच्चों को बताया गया योग का महत्व
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बेल्थरारोड नगर की स्वामी विवेकानंद प्रभात शाखा पर रविवार को सुबह 6 बजे विश्व योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन किया गया। नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख अशोक गुप्ता ने स्वयंसेवकों एवं बाल स्वयंसेवकों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम कराते हुए उनके महत्व की जानकारी दी। शिविर में विशेष रूप से बच्चों को योग के माध्यम से स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन का