पूर्णिया पूर्व: मटिया स्थित मदरसा में जदयू के बिहार राज्य अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष का हुआ आगमन
पूर्णिया पर प्रखंड के डिमियाछत्रजान पंचायत स्थित मटिया गांव के मदरसा गौसिया सिराजुल उलूम में मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे जदयू के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम रसूल बाल्यावी का आगमन हुआ। उनके साथ जदयू के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद हसमत राही भी मौजूद थे।जिस दौरान उसका स्वागत माल्यार्पण कर किया गया।