पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के तनिष्क शोरूम में लूट कांड में शामिल अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पूर्णिया तनिष्क शोरूम में हुए लूट कांड के फरार अभियुक्त मो0 शाकिब उर्फ राहुल, पिता अब्दुल रफी, सा0 कोरठबाड़ी मधुबनी, थाना मधुबनी जिला पूर्णिया को सहायक खजांची थाना के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। उक्त आशय की जानकारी मंगलवार को दोपहर बाद करीब 4 बजे प्राप्त हुई।