पूर्णिया पूर्व: गुलाबबाग तेरापंत भवन के समीप ट्रक ने पैदल चल रहे व्यक्ति को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत
सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग तेरापंत भवन के पास ट्रक ने पैदल चल रहे अधेड़ व्यक्ति को रौंद दिया। हादसे के करीब आधे घंटे बाद तक अधेड़ जख्मी अवस्था में दर्द से सड़क पर तड़पते रहे। घटना की सूचना पाकर इकलौता बेटा मौके पर पहुंचा। नाजुक हालत में पिता को GMCH में एडमिट कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।