हजरत इमाम हुसैन की याद में मोहर्रम पर्व पर रविवार की शाम 4 बजे लगभग शहर में परंपरानुसार इमामबाड़ा से सवारी निकली। सुबह से हुई बारिश के बाद शहर में सवारियों को निकालने का सिलसिला शुरू हो गया। सवारियों के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, जिसके चलते शहर में जगह-जगह दर्शन कर्म श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।