धौरहरा: रामलोक गांव की छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, छात्रा की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
आज सोमवार को दोपहर करीब 1:00 बजे लखीमपुर खीरी के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के चाचा रजनीकांत ने जानकारी देते हुए बताया है। कि उनकी भतीजी रोशनी पुत्री राजेंद्र निवासी गांव रामलोक कोतवाली क्षेत्र ईसानगर की निवासी थी। जहां छात्रा बीते दिवस अपने घर में रखें स्कूल बैग को उठाने जा रही थी। जहां जहरीले सांप ने उसे डस लिया जिससे उसकी मौत हो गई।