जगदीशपुर: भीषण गर्मी को देखते हुए जिप सदस्य पूनम कुशवाहा की निधि से आदर्श ITI, साक्षी मार्केट मंदिर के पास चापाकल का निर्माण
जगदीशपुर नया टोला के पास आदर्श आईटीआई साक्षी मार्केट मंदिर के पास बिहिया रोड में जगदीशपुर प्रखंड के भाग संख्या 7 के जिला परिषद सदस्य सह भाजपा वरिष्ठ महिला नेत्री पूनम कुशवाहा के निधि से चापाकल का निर्माण कराया जा रहा है। जिला परिषद पूनम कुशवाहा के प्रतिनिधि एवं समाज सेवी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए चापाकल का निर्माण कराया