सबलगढ़ शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण विकास के अंतर्गत संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को मिले। इस उद्देश्य से कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के मार्गदर्शन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव ने बुधवार को दोपहर 12 बजे सबलगढ़ जनपद की ग्राम पंचायत गुरैमा का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होने समीक्षा बैठक भी की