कोडरमा: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सदर अस्पताल कोडरमा में चाइल्ड किट्स और मदर किट्स का वितरण
जिला समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में आज बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत सदर अस्पताल कोडरमा में नवजात शिशुओं एवं उनके अभिभावकों के बीच चाइल्ड किट्स एवं मदर किट्स का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि इन किट्स में शामिल उपयोगी सामग्रियों का नियमित उपयोग करें।