मंगलवार को दोपहर2:00 बजे, बटन चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, न्यायालय में पेश, जेल दाखिल, बिलासपुर। कोनी पुलिस ने ग्राम घुटकु तालाब के पास लोगों को धमकाने वाले जय लोनिया को गिरफ्तार किया। युवक लोहे का धारदार बटन चाकू लहराकर दहशत फैला रहा था। तलाशी में चाकू बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराओं में अपराध दर्ज किया गया।