सुपौल: वार्ड नंबर 23 में जमीनी विवाद में चाचा ने भतीजा और बहू को पीटकर किया जख्मी
Supaul, Supaul | Apr 28, 2026 सुपौल के वार्ड नंबर 23 में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। घटना सदर थाना गेट के सामने की बताई जा रही है, जहां चाचा ने अपने ही भतीजे और बहू के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।