आगरा: अवैध संबंधों के चलते लोकेंद्र हत्याकांड का खुलासा, पत्नी और प्रेमी सहित 3 गिरफ्तार, DCP वेस्ट ने कार्यालय पर दी जानकारी
आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में मिले अधजले शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि मृतक लोकेन्द्र की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर की थी। पहले लोकेन्द्र को शराब पिलाई गई, फिर गला दबाकर हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को पेट्रोल व गेहूं के पूलों से जला दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।