पट्टी: थाना पट्टी में समाधान दिवस पर राजस्वकर्मी नदारद, भूमि विवाद समेत कई प्रकरणों का निस्तारण टला, फरियादी निराश होकर लौटे
शनिवार को थाना पट्टी परिसर में आयोजित समाधान दिवस में राजस्व विभाग के कर्मियों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। फरियादी सुबह से अपनी शिकायतों के निस्तारण की उम्मीद में थाने पहुंचे, लेकिन राजस्व टीम के नदारद रहने से कई प्रकरणों पर सुनवाई नहीं हो सकी। थाना प्रभारी द्वारा जनसुनवाई तो की गई, परंतु राजस्व संबंधित मामलों में निस्तारण संभव नहीं हो पाया। कई फरिय