धमदाहा: धरती माता बचाओ निगरानी समिति की अनुमंडल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया
धमदाहा :- धमदाहा अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय परिसर में शनिवार को धरती माता बचाओ निगरानी समिति की अनुमंडल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने की, जिसमें अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अवधेश कुमार सहित सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं उर्वरक विक्रेता उपस्थित रहे।