पन्ना: दीनदयाल रसोई बिना सूचना बंद होने से बेसहारा भूखे सोने को मजबूर, नगर पालिका की मनमानी!
Panna, Panna | May 23, 2026 नगर पालिका की तानाशाही के कारण पिछले एक सप्ताह से दीनदयाल रसोई पर ताला लटका है। बिना किसी पूर्व सूचना के गरीबों को मिलने वाला सस्ता भोजन अचानक बंद कर दिया गया। इस भीषण मनमानी से शहर के सैकड़ों बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के सामने अचानक भोजन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। आखिर इन गरीबों की सुध कौन लेगा?