आज दिनांक 16.07.26 को क्षेत्राधिकारी करहल द्वारा थाना बरनाहल पुलिस बल के साथ कस्बा बरनाहल बाजार में पैदल गश्त (Foot Patrolling) की गई। गश्त के दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। व्यापारियों एवं नागरिकों से शांति, कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।
7 views | Mainpuri, Uttar Pradesh | Jul 16, 2026