धमतरी: दिल्ली पुलिस ने धमतरी के एक पेट्रोल पंप संचालक को गिरफ्तार किया, जानिए एएसपी ने क्या कहा
मिली जानकारी के दिल्ली पुलिस धमतरी में एक दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची थी। बताया जा रहा है कि व्यवसायी के खिलाफ दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट थाना में किसी महिला ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस धमतरी पहुंची और शिनाख्त के बाद उसे थाना लाया गया। जहां से कोर्ट में ट्रांज़िट रिमांड लेकर दिल्ली पुलिस उसे ले गई।