हैदरगढ़: नरदही निवासी व्यक्ति ने रात में प्लॉट पर कब्जे के प्रयास को लेकर की शिकायत, मिट्टी डालकर जबरन कब्जा करने का आरोप
लोनी कटरा थाना क्षेत्र में दबंगों द्वारा एक प्लॉट पर रात के समय जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी डालकर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया गया। नरदही निवासी कमलेश ने इस संबंध में लोनीकटरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। कमलेश ने मंगलवार करीब 4बजे जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना उनके खेत पर हुई।