स्याना: ग्राम गुरावली में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने दो लोगों पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
Siyana, Bulandshahr | May 22, 2026
थाना खानपुर क्षेत्र के ग्राम गुरावली निवासी एक युवक ने गांव के ही दो लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जबकि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को पीड़ित ने बताया कि गांव के ही दो लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते घायल कर दिया।