फतुहा: नियाज़ीपुर में अवैध रेलवे क्रॉसिंग पर पार्सल वैन ट्रेन से टकराई, दो घंटे तक बाधित रही रेल यातायात
Fatwah, Patna | Apr 12, 2026 नियाज़ीपुर जाने वाली अवैध रेलवे क्रॉसिंग पर पार्सल वैन रेलवे इंजन से टकरा गई है। इस घटना के बाद हटिया पटना एक्सप्रेस करीब 2 घंटा तक घटनास्थल पर ही रुकी रही है। पार्सल वैन के परखर्चे उड़ गए हैं। चालक फरार हो गया है। रेलवे बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। फतुहा जीआरपी, आरपीएफ ने पिकअप वैन को हटाते हुए बिजली पोल को ठीक कर ट्रेन को घटनास्थल से रवाना किया है।