डेहरी: रोहतास पुलिस का बड़ा एक्शन: 86 लाख की साइबर ठगी करने वाले गिरोह को बेनकाब किया
Dehri, Rohtas | May 4, 2026 रोहतास पुलिस का बड़ा एक्शन: 86 लाख की साइबर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब रोहतास जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना डेहरी की टीम ने पुलिस बनकर “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर लोगों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह लोगों को डराकर और झांसा देकर करीब 86 लाख रुपये की ठगी कर चुका था।