शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की गई पेट्रोल-डीजल बचत की अपील को लेकर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि यदि देश की 140 करोड़ जनता पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और खाद्य तेल जैसी जरूरी वस्तुओं में थोड़ी-थोड़ी भी बचत करे तो यह मिलकर बहुत बड़ी राष्ट्रीय बचत बन सकती है।