पूरनपुर: सेहरामऊ थाना क्षेत्र के ईंट भट्टे से किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में दो पर दर्ज हुआ मुकदमा
शाहजहांपुर जनपद के थाना पुवायां निवासी युवक ने बताया कि वह पीलीभीत जनपद के थाना सेहरामऊ क्षेत्र के केसरपुर कला में स्थित ईट भट्टे पर परिवार के साथ रहकर काम करता है। आरोप है कि 16 अप्रैल को उसकी 17 वर्षीय बहन को अनुज निवासी पुन्नापुर टांडा व शिवम निवासी सिमरिया घुघचिहाई ईट भट्टे से बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए। काफी खोजबीन के बाद से किशोरी का कोई सुराग नहीं लग