जैतपुर: किसान को कुचलने के बाद जंगल में घूमता रहा हाथी, तीन टीमें निगरानी में जुटीं
शहडोल के केशवाही वन परिक्षेत्र में किसान को कुचलकर मारने के बाद हाथी देर रात तक इलाके में घूमता रहा। हाथी को अमलाई थाना क्षेत्र के बिछिया डोंगरी टोला में देखा गया। ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग ने निगरानी के लिए तीन टीमें तैनात की हैं और लोगों से जंगल में अकेले न जाने की अपील की है।रेंजर ने शुक्रवार सुबह 10 बजे इसकी पुष्टि की है।