हैदरगढ़: लोनीकटरा क्षेत्र में घर से नगदी व गहने चोरी हुए, पुलिस ने चोरी हुए जेवर और नगदी घर से बरामद किए
लोनीकटरा थाना क्षेत्र में चोरी की एक घटना सामने आई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी हुए जेवर और नगदी घर से ही बरामद कर लिए हैं। यह वारदात लोनीकटरा थाना परिसर से लगभग एक किलोमीटर दूर हुई। अज्ञात चोरों ने देर रात एक घर में सेंध लगाकर लाखों रुपये के जेवर और 52 हजार रुपये नकद चुरा लिए थे। घटना का पता सुबह तब चला जब घर के सदस्यों की नींद खुली।