*दिव्यांग जन ने जागरूकता रैली निकालकर मतदान के लिए किया प्रेरित:* बारां,जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर )रोहिताश्व सिंह तोमर एव सीईओ व नोडल अधिकारी स्वीप राजवीर सिंह चौधरी के निर्देशन में विधानसभा उपचुनाव में मतदान बढ़ोतरी के उद्देश्य से विश्व श्वेत छड़ी दिवस पर दिव्यांगजन ट्राई साईकिल रैली का आयोजन किया गया ,वही एसडीओ सौरभ भाम्बू ने मतदान का संकल्प दिलाया।