टेहरोली: तहसील टहरौली क्षेत्र में किसानों के खेत जलमग्न, खरीफ की फसलों की बुवाई होगी प्रभावित
आज मंगलवार को सुबह के 8 बजे से 4 बजे तक हुई मूसलाधार बारिश से ग्रामीणों का दैनिक जीवन अस्त व्यस्त हो गया | बारिश से किसानों के घरों में जलभराव हो गया एवं खेत जलमग्न हो जाने से किसानों की खेतों में खड़ी फसलों को काफी नुकसान पहुंचेगा एवं खरीफ की फसल में उड़द मूंग,तिलहन मूंगफली कि बुवाई भी प्रभावित होगी | जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान होना निश्चित है |