जमीन माफिया के खिलाफ पलामू पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। जमीन विवाद सुलझाने के लिए अपराधी के पास नहीं जाने की अपील की है। बुधवार शाम 5 बजे एसपी कार्यालय सभागार में डीएसपी राजेश यादव ने कहा कि इन दिनों देखा जा रहा है कि जमीन मामले में फोन कर रंगदारी की मांग की जा रही है। ऐसे मामले सामने आने पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।