इटारसी: इटारसी जीआरपी ने नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर 8 साल की बेटी को ट्रेन के सामने फेंकने वाली महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा
नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन में 8 साल की बच्ची युविका को उसकी मां अंजू राजपूत ने ट्रेन के सामने फेंक दिया था, 13 दिन बाद भोपाल में उसने दम तोड़ दिया।इटारसी जीआरपी पुलिस ने एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में काम करने वाली क्लर्क मां को गिरफ्तार मंगलवार को दोपहर करीब 3 बजे इटारसी जीआरपी थाने में लेकर आई और उससे पूछताछ एवं बयान के बाद नर्मदापुरम जेल भेज दिया है।