सांगानेर: भाजपा के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पार्टी मुख्यालय पर किया झंडारोहण
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश बीजेपी कार्यालय और अपने निजी आवास पर पार्टी का झंडा फहराया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- केंद्र और राज्य में हमारी सरकार है। इसलिए हमें जनता के बीच में रहकर काम करना है। हमारा लक्ष्य पार्टी को अजेय बनाना होना चाहिए।