रोहतास की प्राकृतिक धरोहर मंझार कुंड पहुंचे डीएम व एसपी। 🌿📍
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆
🚫🌿 मांझर कुंड में अब सख्ती! एक सप्ताह के लिए पर्यटकों का प्रवेश बंद।
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆
रोहतास के प्रसिद्ध मांझर कुंड का निरीक्षण डीएम दीपक कुमार मिश्र, एसपी रौशन कुमार और डीएफओ स्टालिन फिडल कुमार ने किया। निरीक्षण के दौरान गंदगी फैलाने और वन क्षेत्र में गैस चूल्हे के इस्तेमाल पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई। मौके से एक गैस सिलेंडर भी बरामद किया गया।
प्राकृतिक धरोहर को सुरक्षित रखने के लिए विशेष सफाई एवं संरक्षण अभियान चलाया जाएगा। इसी कारण अगले एक सप्ताह तक मांझर कुंड पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। अभियान पूरा होने के बाद ही इसे फिर से आम लोगों के लिए खोला जाएगा।
प्रकृति हमारी धरोहर है, इसे स्वच्छ और सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। 🌱💚
#ManjharKund #Rohtas #Sasaram #DMRohtas #SPRohtas #CleanNature #SaveEnvironment #BiharTourism
Sasaram, Rohtas | Jul 12, 2026