टिब्बी: टिब्बी पुलिस ने अवैध सट्टा खेलते चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरपीजीओ एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला
जिला पुलिस के निर्देशानुसार अवैध जुआ और सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत टिब्बी थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सट्टे की खाईवाली करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन कार्रवाइयों के दौरान आरोपियों के कब्जे से सट्टा राशि भी बरामद की हैं।